Rajsamand : पीपली नगर स्कूल में घुसे चोर, कैमरे तोड़कर तकनीकी उपकरण ले उड़े शातिर

3 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) देवगढ़ : जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पीपली नगर ग्राम पंचायत में अज्ञात चोरों ने इस बार किसी सूने मकान को नहीं, बल्कि शिक्षा के मंदिर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीपली नगर को निशाना बनाया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह विद्यालय वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का केंद्र है, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि होनी चाहिए थी।हाथ में माला और पैरों में चप्पल: CCTV में दिखा चोर का अजीब हुलियाविद्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में एक शातिर चोर की फुटेज सामने आई है, जिसमें उसका हुलिया काफी अजीब नजर आ रहा है। फुटेज के अनुसार, चोर ने हाथों में माला पहन रखी थी और पैरों में चप्पल पहने हुए वह बड़ी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता दिखा। पकड़े जाने के डर से शातिर चोर ने सबसे पहले परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और कैमरों को ही उखाड़कर अपने साथ ले गया, ताकि कोई डिजिटल साक्ष्य पीछे न बचे।कंप्यूटर लैब के ताले तोड़ उड़ाए यूपीएस और कीमती उपकरणकैमरों को निष्क्रिय करने के बाद चोर ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश किया। चोर वहां से कंप्यूटर उपकरण, सीपीयू और यूपीएस (UPS) सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गया। सुबह जब विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब चारों तरफ बिखरा सामान और टूटे ताले देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों में भारी आक्रोश: ग्रामीणों की सूचना पर देवगढ़ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, । ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अपराध चरम पर है और से चोरों के हौसले बुलंद हैं।क्षेत्र में हालिया अनसुलझी वारदातें:पीपली नगर: कुछ समय पहले ही एक साथ 6 मकानों के ताले तोड़कर लाखों की ज्वेलरी चोरी की गई, ।रीको इंडस्ट्रीज एरिया: यहाँ से बकरियां चोरी होने की घटना हुई, असुरक्षा के साये में ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनीलगातार हो रही इन वारदातों से पीपली नगर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि परीक्षा केंद्र जैसे संवेदनशील स्थान भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version