Rajsamand : तुलसी विवाह महोत्सव के तहत ठाकुर जी ने किया नगर भ्रमण

2 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) शहर के राजनगर बजरंग चौराहा पर श्री बालाजी महाराज मंदिर की दसवीं वर्षगांठ पर आयोजित भव्य तुलसी विवाह महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार रात को ठाकुर जी को पूरे ठाट बाट और लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण कराया गया।श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश निष्कलंक ने बताया कि महोत्सव के तहत शनिवार रात को सांझी गीत में महिलाओं ने ठाकुर जी के विवाह में परंपरागत रूप से वैवाहिक गीतों का गायन किया। इससे पूर्व देर शाम को श्री बालाजी महाराज मंदिर परिसर से ठाकुर जी की विशाल बिंदोली निकल गई। बिंदोली में राजनगर के बड़े चारभुजा नाथ मंदिर, भोइवाड़ा चारभुजा नाथ मालीवाड़ा सहित सभी चारभुजा मंदिरों के अलावा गढ़बोर धाम से प्रभु चारभुजा नाथ के बाल स्वरूप की प्रतिमाओं को आकर्षक बेवाणऔर बग्घी में विराजित करवारकर नगर भ्रमण करवाया गया। शोभायात्रा मंदिर से अंबेडकर सर्किल मालीवाड़ा, भोइवाड़ा, दाणी चबूतरा सदर बाजार सहित प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने डीजे परबनड़ो बनकर आओ सांवरिया राधा रुक्मण लायो जी, सांवरिया सेठ दे दे, बन्नो मारो चारभुजा रो नाथ, जैसे भजनों पर भक्ति नृत्य किया। शोभायात्रा में तीन बग्घी, तीन डीजे और घोड़े आदि के साथ ही कई आकर्षक झांकियां शामिल थी।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version