
राजसमंद (Rajsamand) गुरु नानक शिक्षण संस्थान, नौगामा के विद्यार्थियों ने आर के राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक का शैक्षणिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व, रक्त संग्रहण, जांच प्रक्रिया तथा सुरक्षित रक्त भंडारण की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कीब्लड बैंक मैं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बृजलाल कुमावत द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे असंख्य लोगों की जान बचाई जा सकती है। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने रक्त समूह जांच, रक्त संग्रह की आधुनिक विधियाँ, रक्त की शुद्धता जांच, रेफ्रिजरेशन सिस्टम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को नज़दीक से समझा। साथ ही ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और वैज्ञानिक सोच का विकास करते हैं। विद्यार्थियों ने भी इस निरीक्षण को ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में स्वयं रक्तदान करने एवं अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाध्यापक शांतिलाल कुमावत ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है और विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक करना आज की आवश्यकता है।इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।ब्लड बैंक प्रबंधन ने भी गुरु नानक शिक्षण संस्थान के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान विज्ञान प्रभारी मयंक जोशी ब्लड बैंक प्रभारी मुकेश कुमावत जयेश सुथार रेखा बंसीवाल कैलाश कुमावत सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
