
राजसमन्द (Rajsamand) साहित्य मंच टोडारायसिंह जिला टोंक के तत्वावधान में डॉ. सूरज सिंह नेगी की अनूठी मुहिम, पाती अपनों को, लेकर सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली में बालिकाओं से संवाद किया गया। संस्था संयोजक शिवराज कुर्मी ने इस अवसर पर डाक विभाग में मिलने वाले पत्रों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज अपनों को पत्र लेखन का चलन प्राय: बन्द सो हो गया है। पहले हम अपनों को, मित्रों को पत्र लिखकर अपनी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया करते थे, उन पत्रों में अपनत्व, सम्मान, रिश्तों की एक अनूठी महक हुआ करती थी, जो आज के इस डिजिटिल युग में प्राय: लुप्त सी हो गई है। उन्होनें कहा कि हमें पत्र लेखन की परम्परा को जारी रखना है। उन्होने बालिकाओं को अपने रिश्तेदारों को पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया साथ ही बालिकाओं को नियमित डायरी लेखन हेतु बल दिया गया।इस अवसर पर ओमप्रकाश जैन बरवास टोंक द्वारा शिक्षा, संस्कार, बड़ों का मान सम्मान करने के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों के पत्र, पुस्तक से बालिका द्वारा पत्र वाचन करवाया गया।संवाद कार्यक्रम में शिवराज कुर्मी ने गौरैया संरक्षण एक पहल अभियान अन्तर्गत स्कूली बालिकाओं को गौरैया की पीड़ा के बारे में अवगत कराते हुए नियमित रूप से गौरैया संरक्षण हेतु एक दाना एवं पानी का सकोरा रखने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान भंवर सिंह, रीना चौधरी, जय पुरोहित, चांदनी, विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
