राजसमंद (Rajsamand) विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत भावा के भावा एवं प्रतापपुरा में डीएमएफटी तथा विधायक कोष से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर जनजीवन को सुदृढ़ बनाना है। उल्लेखनीय है कि कुल ₹1.14 करोड़ की लागत से 8 विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत भावा में तरसिंगड़ा ट्यूबवेल के पास सामुदायिक भवन विस्तार 6 लाख, कोलियों के मोहल्ले में सामुदायिक भवन विस्तार (₹3 लाख), नारंगी माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन विस्तार (₹5 लाख), श्री हनुमान मंदिर के पास बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय (₹5. लाख), माताजी के चौक से मुख्य सड़क तक सी.सी. सड़क निर्माण (₹5. लाख) तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कक्षा-कक्ष निर्माण (₹15. लाख) का उद्घाटन किया। प्रतापपुरा में शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन विस्तार (₹5. लाख) का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही प्रतापपुरा से भावा वाया श्मशान घाट होते हुए सड़क डामरीकरण कार्य ₹70. लाख) का शिलान्यास किया।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में शिक्षा, सड़क, सामुदायिक एवं यात्री सुविधाओं को मजबूत कर समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीणों की दैनिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पंचायत समिति पूर्व प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष सोहनी बाई गुर्जर, बीडीओ महेश चंद्र गर्ग, कंकू देवी गुर्जर प्रशासक जिला महामंत्री महेंद्र सिंह खारडिया, मंडल महामंत्री कालू सिंह राठौड़ एवं लालूराम पुरबिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी एवं संपत नाथ सिंह चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक बंसी लाल गुर्जर, नगर पूर्व सभापति अशोक रांका, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर मल जाट, बूथ अध्यक्ष मथुरा लाल भील, प्रतापपुरा बूथ अध्यक्ष नारायण लाल सालवी, दिनेश सालवी, सुनील राका सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
