
राजसमंद (Rajsamand) केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को कुंभलगढ़ पहुंचे। इस दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से राजसमंद के पंच गौरव सीताफल, नीम, कुंभलगढ़, हॉकी, मार्बल-ग्रेनाइट पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस दौरान मंत्री शेखावत ने पुस्तक का अवलोकन किया और कहा कि पंच गौरव को लेकर विस्तृत कार्य करने की जरूरत है ताकि ये पाँच गौरव जिले की पहचान बन सकें। उन्होंने सीताफल उत्पादन, पल्प प्रोसेसिंग, मार्केट लिंकेज को लेकर अपने अनुभव और सुझाव कलक्टर को दिए।केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कुंभलगढ़ दुर्ग तथा चित्तौड़गढ़ दुर्ग के संरक्षण, संवर्धन और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन राजसमंद एवं चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक लेने कुंभलगढ़ पहुंचे थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
