Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Rajsamand : चारित्रात्माओं ने दी भावनाओं को अभिव्यक्ति, आचार्यश्री ने प्रदान किया मंगल आशीष

समाचारराजस्थान

Rajsamand : चारित्रात्माओं ने दी भावनाओं को अभिव्यक्ति, आचार्यश्री ने प्रदान किया मंगल आशीष

Jagruk Times
Last updated: February 9, 2026 11:04 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
1000287231
1000287231
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की राजधानी, तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता पूजनीय आचार्यश्री तुलसी की जन्मस्थली, दीक्षाभूमि व कुछ अंशों में कर्मभूमि के रूप में विख्यात लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती में योगक्षेम वर्ष के लिए तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमण का पावन प्रवेश हो चुका है। योगक्षेम वर्ष के लिए बहिर्विहार से साधु-साध्वियों का आगमन के साथ-साथ श्रावक-श्राविकाएं भी देश-विदेशों से पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आशीष राजकुमार दक ने बताया कि सोमवार को सुधर्मा सभा में उपस्थित श्रद्धायुक्त श्रद्धालुओं को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि चार समाधियां बताई गई हैं- विनय समाधि, श्रुत समाधि, तपः समाधि और आचार समाधि। ये चार चीजें ऐसी हैं, जिनके आसेवन से समाधि की प्राप्ति हो सकती है। चित्त में शांति और निर्मलता की संप्राप्ति हो सकती है, विकास हो सकता है। आदमी अंहकार से बचे, घमण्ड में न जाए और विनय भाव रखे तो चित्त में शांति, समाधि और प्रफुल्लता भी रह सकती है। विचार से घमण्ड, भाषा में घमण्ड को अभिव्यक्त करना, शरीर की गतिविधि में भी घमण्ड दिखाई देता है तो उसका संबंध भी भीतर के भावों से हो सकता है। भीतर में जैसे भाव होते हैं, वैसी ही अभिव्यक्ति भी होती है। जो भीतर में होता है, वह अदृश्य होता है, किन्तु जो बाहर दिखाई देता है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भीतर में भी वही चल रहा है। जैसा भाव भीतर होता है, वहीं कार्य बाहर दिखाई दे सकता है। भीतर के भाव ही शरीर के अंगों से प्रगट होते हैं अथवा हो सकते हैं। जैसे कोई आदमी भयभीत हो जाता है तो उसके चेहरे की मुद्रा बदल जाती है। कोई आदमी चिंता में होता है, कोई आलस्य में होता है तो उसके अनुरूप ही उसके शरीर की स्थिति हो जाती है। इसी प्रकार स्नेह अथवा आक्रोश की भावना चेहरे पर अथवा आंखों से दिखाई दे सकती है। जो आदमी अहंकार भाव को दूर करे और मार्दव भाव को रखे, विनय का भाव रखे तो चित्त में समाधि रह सकती है। विनीत होता है वह सुखी और अविनीत आत्मा दुःखी बन जाती है। विनय रखने वाला शिक्षा को भी प्राप्त कर सकता है। विनय भी एक प्रकार से समाधि की प्राप्ति का उपाय है। इसी प्रकार आदमी को श्रुत की साधना भी करने का प्रयास करना चाहिए। साधु-साध्वियों को जितना संभव हो सके, आगमों का स्वाध्याय करने का प्रयास होना चाहिए। हमारे यहां 32 आगम मान्य हैं। मन यदि स्वाध्याय में लग जाता है तो मन की एकाग्रता का भी विकास संभव हो सकता है। आदमी अपनी समाधि को अपने हाथ में रखने का प्रयास करे तो बहुत अच्छी बात हो सकती है। इस प्रकार विनय, श्रुत, तपः और आचार- इन समाधियों की साधना से चेतना निर्मलता को प्राप्त कर सकती है। आज से साधु-साध्वियों के अपने भक्तिभावों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला तो सबसे पहले साध्वी कल्पलता ने अपनी अभिव्यक्ति दी, मुनि विजयकुमार ने भी अपने हृदयोद्गार व्यक्त करते हुए अपने सहयोगी संतों के साथ गीत का संगान किया। मुनि गौरवकुमार ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी। मुमुक्षु बहनों ने गीत का संगान किया। साध्वी कार्तिकयशा ने अपने हृदयोद्गार व्यक्त किए। आचार्यश्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000287226 Barmer : जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिला चिकित्सालय चौहटन का किया आकस्मिक निरीक्षण
Next Article 1000287574 Sojat की गायिका Veena Gupta का नया फागुन मारवाड़ी सॉन्ग हुआ रिलीज
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000287574
Sojat की गायिका Veena Gupta का नया फागुन मारवाड़ी सॉन्ग हुआ रिलीज
सिरोही राजस्थान
February 10, 2026
1000287226
Barmer : जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिला चिकित्सालय चौहटन का किया आकस्मिक निरीक्षण
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000287220
Barmer: नकली घी के संदेह में खाद्य सुरक्षा विभाग की कारवाही
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000287217
Jodhpur: ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000287030
Barmer : जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य,पूर्ण निष्ठा से संपादित करेंः जिला कलक्टर
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000287026
Raniwada में राहुल कुमार सैंन बने ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस ने जताया युवाओं पर भरोसा
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000286979
Bhilwara: शहर के 200 बच्चों ने हूला हूप प्रतियोगिता में दिखाया दम, शहरवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000286972
Bhilwara: पर्यावरण का शंखनाद, विरासत बचाओ पॉलिथीन हटाओ, के संकल्प से गूँजा बौद्ध मंदिर
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000286968
Bhilwara: ओम इंडस्ट्री बीगोद-मांडलगढ़ को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 प्रदर्शनी में मिला द्वितीय पुरस्कार
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
1000286963
Barmer : जिला कलक्टर ने पन्नानियों का तला, तारातरा में ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण
समाचार राजस्थान
February 9, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?