Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Rajsamand: आक्रोशित जावद ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

समाचारराजस्थान

Rajsamand: आक्रोशित जावद ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Jagruk Times
Last updated: February 23, 2026 6:40 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
1000298379
1000298379
Rajsamand

राजसमन्द (Rajsamand) स्थानीय उपनगर जावद क्षेत्र में गन्दे पानी की निकासी के लिए बन रहे नाले का निर्माण कार्य अटकने एवं नाले के अभाव में गन्दा व सीवरेज का दूषित पानी तालाब में घुलने को लेकर आक्रोशित ग्रामवासियों ने सोमवार को यहां कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा तथा बंद पड़ा काम शीघ्र पूर्ण कराकर राहत दिलाने की मांग की। जावद ग्राम से सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए जहां उन्होंने उक्म मुद्दे को लेकर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामवासियों ने कहाा कि इस बारे में पूर्व में भी ज्ञापन के जरिए कलक्टर को अवगत कराया गया परन्तु अनसुना कर दिया गया जिस कारण समस्या यथावत है। इसके चलते पिछले लम्बे समय से नाला निर्माण अधूरा पड़ा है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र से निकलने वाले गन्दे पानी की समुचित निकासी के लिए नाथद्वारा रोड़ पर सोमनाथ चौराहा से धोइन्दा बस स्टेण्ड के बीच सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए डीएमएफटी मद से वर्ष 2024 में 1.33 करोड़ रूपए लागत से कार्य शुरू हुआ था। इसमें सोमनाथ चौराहाा से जावद होते हुए धोइन्दा बस स्टेण्ड तक पक्का बड़ा नाला निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ तथा उक्त नाले का निर्माण वर्ष 2025 में लगभग पूर्ण भी हो गया परन्तु जावद ग्राम में एक जगह व्यक्तियों द्वारा नाला निर्माण के लिए अपनी जमीन नहीं छोड़ने एवं नाला निर्माण काम रूकवा दिए जाने के कारण उक्त नाले का काम बीच में ही अटक गया। बताया कि उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र में नाला बनने पर आमजन को राहत मिलनेा देखते हुए लगभग सभी निजी खातेदारों ने अपनी कृषि व आवासी भूखण्ड आदि से जमीन छोड़कर नाला निर्माण में सहयोग दिया लेकिन गणेश नगर मोड़ व सामुदायिक भवन के सामने कतिपय व्यक्तियों द्वारा जमीन नहीं देने एवं सहयोग नहीं करने से निर्माण बीच में ही अटक गया। सार्वजनिक हित को दरकिनार कर उक्त व्यक्ति ने करीब 150 फिट भाग में अपनी भूमि समर्पित नहीं करने के कारण करीब एक किमी क्षेत्र में बनकर तैयार नाला अब तक अनुपयोगी है तथा गन्दे पानी की निकासी के जिस होने वाला यह कार्य अधर रमें है।बताया कि मात्र 150 फिट के भाग में नाला नहीं बन पाने के कारण गणेश नगर, शिव नगर व आसपास रिहायशी क्षेत्र से निकलने वाला घरों का गन्दा व सीवरेज का पानी बहकर पास स्थित तालाब में पहुंच रहा है। इससे तालाब का स्वच्छ पानी दूषित हो रहा है जो चिंता का विषय है। बताया कि तालाब का पानी दूषित होकर आसपास का वातावरण दुर्गन्धमय बन रहा है। इसमें चिंताजनक यह कि वर्तमान में उक्त विषैले पानी के कारण तालाब में हजारों मछलियां मर रही है जिसे देखकर ग्रामवासियों में आक्रोश है। लोगों को आशंका है कि सीवरेज के गन्दे पानी के साथ केमिकल घुलकर तालाब में आने से जलीय जीव काम कलवित हो रहे है। तालाब का दूषित पानी पीने से मवेशियों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बन गई है। ग्रामवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि मात्र 150 फिट के भाग में नाला निर्माण अटका होने के कारण जहां पानी की निकासी अवरूद्ध हो रही है वहीं दूषित व गन्दा पानी तालाब में मिल रहा है तथा वातावरण दूषित हो रहा है। तालाब के पास विद्यालय होने के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की भी आशंका है वहीं गन्दा पानी स्कूल के रास्ते व खेल मैदान में फैलने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही है। ज्ञापन में जनहित को देखते हुए उक्त मामले को गम्भीरता से लेकर बंद व अधूरा पड़ा नाला निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की गई है। इस पर जिला कलक्टर ने शीघ्रता से कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000298360 Jaisalmer: कला कालजयी और संस्कारों की संवाहक होती है-न्यायाधिपति मनोज के. व्यास
Next Article 1000298382 Rajsamand: सेवा कुंभ के अंतर्गत उनवास ग्राम पंचायत में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भवन व पेयजल योजना का हुआ लोकार्पण
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000298431
Bhilwara: बासड़ा ग्रामीणों ने विधायक लादूलाल  पितलिया का किया खुलकर विरोध प्रदर्शन
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000298382
Rajsamand: सेवा कुंभ के अंतर्गत उनवास ग्राम पंचायत में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भवन व पेयजल योजना का हुआ लोकार्पण
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000298360
Jaisalmer: कला कालजयी और संस्कारों की संवाहक होती है-न्यायाधिपति मनोज के. व्यास
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000298348
Rajsamand: महिला मोर्चा को नई दिशा: राखी राठौड़ के नेतृत्व पर विधायक दीप्ति का विश्वास
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000298309
Jaisalmer: स्वास्थ्य भवन सभागार में आईएमएनसीआई का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000298306
Bhilwara जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000298264
Pali : स्कूटी योजना बंद कर उसकी राशि दिव्यांगों को देने का आश्वासन
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000298255
Rajsamand: श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में आयोजित फ्रेशर्स डे
समाचार राजस्थान
February 23, 2026
1000297289 scaled
Barmer : राजसखी मेला 2026 में महिला सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की पहल
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297278
Jaipur: सप्त शक्ति कमान द्वारा किया गया ‘मल्टीलेटरलिज्म इन क्राइसिस’ विषय पर सेमिनार का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?