
राजसमन्द (Rajsamand) भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा राजसमन्द द्वारा जिला कार्यालय में अखंड रामायण पाठ का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर 28 जनवरी को प्रातः 9 बजे तक निरंतर चलेगा। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के शुभारंभ अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया गया ।इस दौरान जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने भगवान श्रीराम से जिले, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, सेवा, त्याग और संगठन की प्रेरणा देता है, जिससे कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा मिलती है।इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अखंड रामायण पाठ में सहभागी बने। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रामचरितमानस के पाठ में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
