
राजसमंद (Rajsamand) मोही कस्बे मे कच्चेलिया तेली समाज की ओर से ठाकुर जी पामना के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तेली समाज के चारभुजा मंदि र से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई सांखला का कुआं पहुंची।जानकारी के अनुसार शोभा लाल तेली सांखला परिवार की ओर से गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ठाकुर जी की विशेष पूजा-अर्चना पंडित राधेश्याम वैष्णव द्वारा करवाई गई। इसके बाद भक्ति भजनों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। युवक-युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे, वहीं पुरुषों ने ठाकुर जी का बेवाण अपने हाथों में उठाकर यात्रा को आगे बढ़ाया।शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से गोविंदपुरा बस्ती, अंजुमन के पास से होते हुए सांखला का कुआं स्थित सांखला परिवार के यहां पहुंची। इस दौरान “भगवान की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला और पुरुष भक्ति भजनों पर थिरकते हुए नजर आए।शोभायात्रा में रूपलाल तेली पूर्व सरपंच जगदीश चंद्र तेली, विजय तेली, राजेश तेली, नरेश तेली, निर्मल तेली, दिनेश तेली, सोनू तेली ,कैलाश चंद्र ,विकास तेली, छगन लाल तेली, सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
