
राजसमंद (Rajsamand) कस्बे के समीप रेलवे स्टेशन के सामने स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को निजी विद्यालय संगठन जिला राजसमंद के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।समारोह की अध्यक्षता निजी विद्यालय संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि हंसराज गिरी गोस्वामी रहे। विशिष्ट अतिथियों में संरक्षक मंडल के लाल सिंह जाला, गिरीश पालीवाल, देवेंद्र सिंह, शिव प्रसाद एवं भंवर लाल कुमावत शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमावत तथा शिवशंकर पुरबिया ने किया।जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को निजी विद्यालय संगठन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर रैली व धरना-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया था। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं को पत्रकारों का सहयोग मिलने पर आभार स्वरूप यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में जवान सिंह देवड़ा, दिलीप जोशी, कैलाश चंद्र शर्मा, शकील मोहम्मद, यशवंत त्रिपाठी, कृष्णकांत पुरोहित, अनीता सोनी, दिव्यांशी कुमावत, मुस्कान कुमावत सहित जिले के सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान मौजूद नरेंद्र सिंह खंगारोत तरुण जोशी परमेश्वर सिंह राहुल आचार्य बाबूलाल कीर प्रज्ञा जांगिड़ आदि प्रकार पत्रकार मौजूद रहे आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा जताई।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

