
भीलवाड़ा (Bhilwara) राजस्थान नर्सेज यूनियन शाखा भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में नर्सेज की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण जिलाध्यक्ष हिम्मत जोशी ने बताया की नर्सेज को जॉब चार्ट के अनुसार कार्य करवाने तथा मेडिसिन स्टोर के चार्ज तथा दवा वितरण केंद्र के कार्य से मुक्त रखा जाये। यूनियन प्रवक्ता गिरिराज लढा ने बताया की यूनियन जोधपुर के साध्वी प्रेम बाईसा प्रकरण मे नर्सेंज को दोषी देने का पुरजोर तरीके से विरोध करती है। डॉ संजीव शर्मा ने आश्वासन दिया है कि अति शीघ्र आपकी मांगों पर कार्यवाही कर नर्सेज को राहत प्रदान की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर घनश्याम शर्मा, मांडल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश बलाई, मांडलगढ़ ब्लॉक् अध्यक्ष योगेश टेलर को नियुक्त किया। सभी का यूनियन ग्रामीण संरक्षक राजेश सांखला ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित जीनगर, ग्रामीण उपाध्यक्ष पारस जैन, भूपेंद्र सिंह, नीरज, रमेश मीणा, शंकर, सुरेश खोईवाल, सुधीर शर्मा, द्वारका, सुमंत व्यास, राजाराम धाकड़ और बड़ी संख्या मे नर्सेंज मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
