Rajasthan : समाज में महिलाओं को मजबूती प्रदान करने शिक्षा पर जोर

3 Min Read

महिला मोर्चा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा वह माली समाज भिन्न भिन्न संगठनों द्वारा बालिका छात्रावास सरदार पटेल नगर स्थित भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

यह जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान ने बताया कि भारत देश में महिलाओं के लिए शिक्षा की जागृति हेतु सबसे पहले प्रयास महात्मा ज्योतिबा फुले एवं उनकी धर्मपत्नी शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने किया था। सबसे पहले महिलाओं के लिए विद्यालय खुलवाए थे।

पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती महिलाएं

बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया गया और महिलाओं को शिक्षित कर समाज में महिलाओं को मजबूती प्रदान की गई। शिक्षा के द्वारा समाज में जागृति फैलाने वाली महान शिक्षिका, समाज सुधारक महान नारी सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया।

ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे, बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद, जाओ, जाकर शिक्षा पाओ। स्त्रियां सिर्फ रसोई और खेत पर काम करने के लिए नहीं बनी हैं, वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती हैं। दलित औरतें शिक्षा की तब और अधिकारी हो जाती है, जब कोई उनके ऊपर जुल्म करता है।

सावित्रीबाई फुले के विचार आपके जीवन भर प्रेरित करेंगे उन्होंने ज्योतिबा के साथ मिलकर अस्पृश्यता, जातिवादी व्यवस्था और समाज की अन्य कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़कर महिलाओं की शिक्षा के लिए क्रान्तिकारी अभियान शुरू किया। यह महान सामाजिक कार्य करने के लिए सावित्रीबाई को अपने साथ हुई एक घटना ने प्रेरित किया।

इनकी रही मौजूदगी

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा महाराणा प्रताप मंडल महामंत्री रेखा कंवर भाटी, सोमनाथ मंडल की उपाध्यक्ष ममता बोहरा, अलका जैन, कंचन प्रजापत, महिला मोर्चा महाराणा प्रताप मंडल मंडल मंत्री नीलू कटारिया, बसंती भाटी, टीना सोलंकी, कंचन प्रजापत, परी माली, कंचन प्रजापत, नेनु देवी, मिश्रीलाल सोलंकी, ओमप्रकाश टॉक, पामरा भाटी, जगदीश माली, दिलीप मेवाड़ा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री मनोहर जाम, मोर्चा के जिला प्रवक्ता मनीष जावा, मोर्चा कार्यालय मंत्री मुकेश हाल्दानिया, मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान, मोहन परमार, मनोहर लाल रेगर महाराणा प्रताप मंडल के कार्यकर्ता प्रवीण सामरिया, साहित कई महिला एवं पुरुष व संगठन से जुड़े अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version