राजसमंद (Rajasamand) विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी (Deepti Kiran Maheshwari) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीपावली संदेश नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीपावली संदेश नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली संदेश में नए भारत का आत्मविश्वास, सामर्थ्य और मर्यादा झलकती है। यह दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, आत्मबल और न्यायप्रियता का प्रतीक बन गई है। नया भारत मर्यादा का पालन करता है, किंतु अन्याय और शोषण का दृढ़ता से विरोध करता है।
उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता ने दीपावली को भारत की सामरिक और नैतिक शक्ति का पर्व बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने मर्यादा का पालन करते हुए अन्याय का प्रतिकार किया है। इस बार की दीपावली विशेष है क्योंकि देश के अनेक दूरस्थ जिलों में पहली बार दीप जलेंगे — वे जिले जहां नक्सलवाद और माओवादी आतंक की जड़ें समाप्त हो चुकी हैं। यह भारत की एक बड़ी उपलब्धि है कि हिंसा का मार्ग छोड़कर अनेक व्यक्ति विकास की मुख्यधारा में लौटे हैं और संविधान में आस्था व्यक्त की है। यह भारत की एक महान उपलब्धि है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुई है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी, ने कहा कि तेजस की गर्जना, ब्रह्मोस का प्रहार और आकाश की ढाल केवल रक्षा शक्ति नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की तकनीकी क्षमता के प्रतीक हैं। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ स्वार्थ नहीं, बल्कि विश्व के सुख, सहयोग और शांति के लिए अवसरों का सृजन है।
उन्होंने कहा कि इस दीपावली को विशेष बनाती हैं — ऑपरेशन सिंदूर की विजय गर्जना, अयोध्या में राम मंदिर की दिव्य ज्योति, नक्सलवाद से मुक्त जिलों में जगमगाते दीप और सशक्त होती अर्थव्यवस्था। न्होंने कहा कि यह दीप पर्व भारत की प्रगति, एकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक पर्व है। आज देशके हर घर में आशा, ऊर्जा और उज्जवल भविष्य का विश्वास है।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
