रानीवाड़ा (Raniwada) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रानीवाड़ा ब्लॉक में ओबीसी वर्ग के अध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार सैंन आजोदर की नियुक्ति की गई है।राहुल सैंन पूर्व में एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं तथा छात्र संघ चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी निरंतर राजनीतिक सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं युवाओं में मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।कांग्रेस संगठन के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी कम आयु में किसी कार्यकर्ता को ओबीसी वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल कुमार सैंन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा ओबीसी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
