Lokshabha Elections 2024: राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से दाखिल किया नामांकन

4 Min Read

कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने शुक्रवार (3 मई, 2024) को यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल ने दोपहर करीब सवा दो बजे जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। आज राहुल विशेष विमान से दिल्ली से फुरसतगंज पहुंचे। वहां से अमेठी होते हुए रायबरेली आए।

लड़ेंगे और जीतेंगे चुनाव : कांग्रेस

कांग्रेस ने नामांकन कांग्रेस ने नामांकन पत्र के बारे में जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव का नामांकन भरा। ये चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है, अन्याय को हराकर न्याय की स्थापना का चुनाव है। हम हर कीमत पर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। लड़ेंगे और जीतेंगे।”

बता दे कि शुक्रवार की सुबह अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवार घोषित किए गए। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाया गया। किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी सीट से नामांकन भरा। अब राहुल ने रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

आपको बता दे, बीजेपी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। द‍िनेश प्रताप ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वही, बीजेपी ने अमेठी से स्मृति ईरानी को प्रत्याशी बनाया है।

यूपी की रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। रायबरेली सीट से सबसे पहले 1952 में कांग्रेस नेता फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह 1958 में भी विजयी हुए। फिरोज गांधी के निधन के बाद 1967 में इंदिरा गांधी ने इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इंदिरा गांधी के निधन के बाद 2004 में सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। अब राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़ रहे है।

रायबरेली सीट से कब कौन जीता

1952 – फिरोज गांधी, कांग्रेस
1958 – फिरोज गांधी, कांग्रेस
1962 – ब्रजलाल, कांग्रेस
1967 – इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1971 – इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1977 – राजनारायण, बीकेडी
1980 – इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1981 – अरुण नेहरू, कांग्रेस, उपचुनाव
1984 – अरूण नेहरू, कांग्रेस
1989 – शीला कौल, कांग्रेस
1991 – शीला कौल, कांग्रेस
1996 – अशोक सिंह, भाजपा
1998 – अशोक सिंह, भाजपा
1999 – कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस
2004 – सोनिया गांधी, कांग्रेस
2006 – सोनिया गांधी, कांग्रेस, उपचुनाव
2009 – सोनिया गांधी, कांग्रेस
2014 – सोनिया गांधी, कांग्रेस
2019 – सोनिया गांधी, कांग्रेस

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version