आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ शुक्रवार (24 मई) को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान राघव और परिणीति सफेद कपड़े में नजर आए। बता दे, राघव चड्ढा हाल ही में लंदन से लौटे हैं, जहां उनकी आंखों की सफल सर्जरी की गई थी।
#WATCH | AAP MP Raghav Chadha along with his wife and actor Parineeti Chopra offers prayers at the Siddhivinayak Temple in Mumbai
— ANI (@ANI) May 24, 2024
(Source: Siddhivinayak Temple trust) pic.twitter.com/lsKqs28WXY
राघव चड्ढा 19 मई, 2024 को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा में नजर आए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के भाजपा मुख्यालय तक हुए मार्च में भी हिस्सा लिया था। बता दे, लंदन से लौटने के बाद वह सीधे अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे।
लंदन से लौटने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि ”आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पार्टी के साथी पदाधिकारियों के साथ हिस्सा लिया। दिल्ली में इस बार जनता ने INDIA को जिताने का मन बना लिया है।” चड्ढा पिछले कई महीनों से आंख की इलाज के लिए लंदन में थे। उन्हें ‘रेटिना डिटेचमेंट’ नामक बीमारी थी।
आज @ArvindKejriwal जी के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पार्टी के साथी पदाधिकारियों के साथ हिस्सा लिया।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 19, 2024
दिल्ली में इस बार जनता ने INDIA को जिताने का मन बना लिया है pic.twitter.com/tE6r0498gx
बता दे, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल शादी की थी। राघव और परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए थे। कपल की शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी। वही, वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘चमकीला’ में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आए है।