
बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने भाई की शादी को लेकर सुर्खियों में चल रहीं हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की बीते दिनों शादी थी। इस शादी में चोपड़ा परिवार ने जमकर जश्न मनाया है। इतना ही नहीं प्रियंका के साथ सिद्धार्थ के बारात में निक जोनस ने भी ठुमके लगाए। अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई सारे सेलब्स के वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
सिडनी नाम से चिढ़ाती दिखी प्रियंका
दरअसल सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अपने भाई को सिडनी – सिडनी बोलकर चिढ़ाती नजर आ रही हैं। भाई – बहन के इस अनोखे बंधन को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहें हैं। वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका ब्लू सी कलर का लहंगा पहने नजर आईं। निक जोनस भी बाराती बनकर नाचते दिखे।
रिसेप्शन पार्टी पर लगा सितारों का मेला
शादी के बाद प्रियंका की भाभी रिसेप्शन पार्टी पर अपने वेस्टन लुक से फैंस का दिल धड़का दिया है। सिद्धार्थ और नीलम की जोड़ी कमाल लग रही थी। इस दौरान बी-टाउन के कई सारे सेलेब्स ने रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की। कई लोगों का मानना है कि दामाद के तौर पर निक जोनस ने मेहमानों की खूब खातिरदारी की है।