अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए हर दिन लाखों लोग पहुंचे रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बुधवार (20 मार्च, 2024) को रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी नजर आईं।
#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.
— ANI (@ANI) March 20, 2024
Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE
बता दे कि रामलला के दर्शन के लिए प्रियंका पीले रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। वहीं निक जोनस ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने करीब 30 मिनट रामलला के दरबार में दर्शन पूजन किया। वही, राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। बता दें कि राम मंदिर के उद्धाटन के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली बार अयोध्या पहुंची है।
आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ जब एयरपोर्ट पहुंची तो कई लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। अयोध्या पहुंची प्रियंका का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस समय प्रियंका अपने परिवार के साथ भारत में है। खबरों की माने तो प्रियंका एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई आई थी।
बता दे कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा समेत अन्य कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।