
Posalia। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बल देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पोसालिया मंडल के क्षेत्र बड़गांव स्थित खेल मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अमृत अग्रवाल ने बताया कि सिरोही विधायक व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह कैलाश नगर, पोसालिया मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार, शिवगंज नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत, सरपंच प्रतिनिधि मांगी लाल, डॉक्टर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने पौधरोपण करने वाले सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा जो पौधा लगाया जा रहा है उसका पालन पोषण आप लोग अच्छी की तरह करें। धरती हमारी मां है, और उसकी देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है। आज पूरे विश्व मे जिस तरह पर्यावरण का संकट देखने को मिल रहा है उसे देखते हुए पौधरोपण करना और उसका संरक्षण जरूरी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण का अभियान चला रही है। हम सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनका ध्यान रखे। प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य के साथ हमें पौधारोपण करना चाहिए। जिसके बाद उस पौधे की बड़ा होने तक देखभाल रखनी चाहिए।
आज #पोसालिया मंडल के ग्राम #बड़गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम में सहभागिता की।
यह अभियान मातृभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम है। एक वृक्ष रोपण, न केवल हमारी धरती को हरियाली प्रदान करता है, बल्कि यह माँ के प्रति श्रद्धा और भावनात्मक समर्पण… pic.twitter.com/3kUon0WH1Z
— Otaram Dewasi (@otaramjidewasi) July 20, 2025
मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ देश के जनमानस ने जुड़कर प्रकृति संरक्षण को जन जन की जिम्मेदारी मानकर जनांदोलन बना दिया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के पश्चात रोपित वृक्ष की उसी प्रकार देखभाल करना है जैसी मां अपने बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा रोपित पौधा आगे चलकर जब विशालकाय वृक्ष का रूप लेगा तो आपके अलावा आने वाली कई पीढ़ियों को फल और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का काम करेगा।
डॉक्टर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने एक लड्डूनुमा मिट्टी युक्त बीज का पौधरोपण एवं पौधरोपण के फायदे और हरियालो राजस्थान करने को लेकर स्थानीय भाषा में समझाया जिसे महिलाओं ने खूब सहारा और वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। इस पौधे को कही भी ले जाया जा सकता है। क्योंकि यह लड्डूनुमा आकृति में होता है। इसका संरक्षण भी किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक अमृत अग्रवाल व कार्यक्रम सह संयोजक मुकेश मीणा का राज्य मंत्री एवं जिला अध्यक्ष ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। उसके उपरांत सभी अतिथियों एवं मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में हिम्मत दाना बड़गांव, महावीर सिंह बूढ़ेरी, रणजीत सिंह लखमावा, भगवत सिंह जोगापुरा, हिम्मत परमार, भोपाल सिंह राव, एसटी मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र मीणा,नाहर सिंह रोवाडा,रूपा राम देवासी बड़गांव,मोतीलाल मीणा बादला,लाला राम देवासी देवली, कुलदीप सिंह,मांगी लाल मीणा धुरुबाना,भगा राम, रूपा राम, कला राम,वार्ड पंच मोती लाल देवासी,सीमा कुमारी, सदी देवी बड़गांव,छोगा राम पोसालिया,भबूत सिंह बड़गांव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील बिरावट ने किया।
कार्यक्रम में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत नवाचार किया गया। जिसमें डॉक्टर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने लड्डूनुमा मिट्टी युक्त बीज रोपण एवं वृक्षारोपण के नवाचार की शुरुआत राज्य मंत्री ओटा राम देवासी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने पोसालिया मंडल से की उसके बारे में स्थानीय भाषा में लोगों को विस्तृत जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वृक्षा रोपण करने की अपील की।
रिपोर्ट – चम्पा लाल माली