
पाली पुलिस (Pali Police) ने बुधवार (4 जून, 2025) को ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित स्पा “Farm-25” पर छापा मारकर अवैध देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब की चार लड़कियों, दो ग्राहकों और एजेंट कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है। एजेंट कल्याण सिंह से पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं।
सीओ सिटी उषा यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर स्पा में जांच की। वहां से लड़कियां और ग्राहक मिलने पर संचालक कल्याण सिंह को हिरासत में लिया गया। एजेंट वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और रेट भेजता था। वह हर 7-10 दिन में नई लड़कियां लेकर आता था, जिन्हें स्पा की आड़ में देह व्यापार के लिए लगाया जाता था। ज्यादातर लड़कियां पंजाब और दिल्ली से लाई जाती थीं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी इसी थाना क्षेत्र के एक और स्पा पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया था, जहां एक लड़का और एक लड़की मिली थी।पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट – रविन्द्र सोनी