पोसालिया (Posalia) के समीपवर्ती वाण गांव में कुछ दिनों से पैंथर का मूवमेंट है। 7 दिन में पैंथर के हमले से दो लोग घायल हो गए। 4 दिन पहले बुधवार रात 12 बजे पैंथर ने एक बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। अधिकारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को वाण में पैंथर पकड़ने बैठा दिया। शनिवार रात पैंथर ने गांव के एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग ने वाण गांव के रेबारी वास के आगे पहाड़ों में पिंजरा रखा। उसमें बकरा छोड़ा है।
सिरोही उप वन संरक्षक मृदुला सिंह ने बताया कि पैंथर के हमले से वाण निवासी कस्तूरदेवी पत्नी निम्बाराम देवासी व मुकेशनाथ जोगी पुत्र श्रवणनाथ जोगी घायल हुए हैं। पैंथर के मूवमेंट के बाद रेंजर रतन सिंह भाटी, गस्ती दल रेंजर भैरुलाल, पोसालिया नाका के गजेंद्र सिंह राठौड़, कालंद्री नाका के ईश्वर सिंह, प्रताप सिंह दहिया, राजेंद्र सिंह देवड़ा, यशपाल सिंह चौधरी, भंवर सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह चौहान, शंकरलाल मय जाब्ता को भेजा गया। टीम ने पिंजरा लगाया है। उसमें एक बकरा भी रखा है।
रिपोर्ट – चम्पा लाल माली