
पाली (Pali) शहर में इन दिनों कुत्तों का आतंक चरम पर है । जिससे शहरवासियों में डर एवं निगम अधिकारियों के विरूद्ध दोष व्याप्त है बताया जाता है कि शहर के मध्य स्थित वार्ड नंबर 37 में कुत्तों की भरमार है । यहां रोज़ कुत्तों के काटने की घटनाए सामने आ रही है जिससे वार्डवासियों डर और गुस्सा व्याप्त है जो आज नगरनिगम पर फूट पड़ा।लोग वार्ड पार्षद विकास बुबकिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचे और निगम की लापरवाही के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और आयुक्त को ज्ञापन दिया । वार्डवासियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।पार्षद विकास बुबकिया ने बताया कि वार्ड 37 डेण्डों के बास, समेगियों की पाटी, डागा गली, घाणेराव की गली, नाइयों की ढाल, देरासर गली, नारेलो की पोल, उदयपुरिया बाजार, सेठों का बास, गुंदोचियां का बास, बागर मोहल्ला सहित पूरे क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड के झुड खुलेआम घूम रहे है। स्थिति इतनी भयावह है कि रात के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा डर के साये में जी रहे हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि कुत्तों काटने की घटनाओं के अलावा रोड पर ही मर विसर्जन करने से पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। जिससे वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था भी चौपट हो गई है। आयुक्त नवीन भारद्वाज ने कुत्तों को पकड़ने का आश्वासन दिया है इस अवसर पर महावीर बोहरा, अंकित संकलेचा, विकास मेहता, मुकेश मोदी, पुलकित, विमल मुथा, अरिहंत, दर्पण रोमिल, योगेंद्र लोढ़ा, सुनील डड्ढा, धर्मेश गेमावत जयप्रकाश सलेचा, दर्पण मुथा, गौरव चोपड़ा, कमल किशोर, प्रवीण बोहरा, प्रकाश बोहरा, भरत मंडोरा, नरेश मुथा, योगेंद्र लोढ़ा, दीपक मेहता, धीरज पारख सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य
