जैसलमेर (Jaisalmer) आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता व प्रभारी चौहटन के विधायक आदूराम मेघवाल थे। विधायक मेघवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुवे कहा कि आज भारत पहले का भारत नही रहा क्योंकि 2014 के बाद से जब से हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है। तब से भारत बदला हुवा भारत है और आज विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के साथ आत्मनिर्भर शक्ति के रूप में उभरा है। आज हम रक्षा के मामले में स्वदेशी हथियार बना रहे है और इसका निर्यात भी करते है। सीमा रक्षा के मामले में पूरी दुनिया भारत के लोहे को मानती है। जब सीमाएं मजबूत होगी तभी हम सुरक्षित रह पायेंगे। ओर आज हमारी सीमाएं हमारे जवानों के कारण सुरक्षित है। आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान- जय किसान का नारा दिया, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसके साथ एक शब्द जय विज्ञान ओर जोड़ कर भारत को परमाणु शक्ति वाले देश की पहिचान कराई। ओर आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सब के आगे अनुसंधान शब्द जोड़ कर आत्म निर्भर भारत का दर्जा दिलाया। पहले जहाँ देश मे मलेरिया की कुंदन की टेबलेट नही बनती थी आज कोरोना महामारी में वेक्ससीन का उत्पादन कर देश और दुनिया को बचाने का काम किया। इससे पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में पधारे आदूराम मेघवाल का साफा, दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यशाला को , जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, प्रदेश समिति सदस्य विक्रम सिंह नाचना,पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़,निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार व्यास, ने भी सम्बोधित किया। मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम जिला संयोजक नारायण सिंह तंवर ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत करते हुवे कहा कि यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर से शुरू किया गया है जिसका समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को समापन होगा। बीच मे सेवा पहवाड़ा व जीएसटी कार्यक्रम आने से इसकी गति कम हुई जिसे अब दुगनी गति से बढाना है। आज की कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह साधना, जिला महामंत्री सुरेश सुथार, जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, मदन सिंह राजमथाई, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह चंपावत, आकाश ओझा, सुनीता भाटी, हरिवल्लभ कल्ला,स्वरूप सिंह हमीरा, ओम सेवक, पवन कुमार सिंह, सवाई सिंह गोगली, अरुण पुरोहित, मनोहरसिंह कुंडा,पदम सिंह भाटी, भूरा राम ओड, वीरेंद्र सिंह हमीरा, महेंद्र सिंह दुजासर, लूण सिंह राजपुरोहित, मनोज भाटिया, निम्बदान चारण, सभी मंडल संयोजक, मंडल प्रभारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मदन सिंह राजमथाई ने किया।
रिपोर्ट- कपिल डांगरा
