देशभर में आज यानी 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है, जिसे महाराष्ट्र में आषाढ़ी एकादशी के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी के साथ पंढरपूर के विट्ठल रखुमाई मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। सीएम शिंदे ने भगवान से महाराष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की।
गोपीचंदन उटी तुळशीच्या माळा |
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 17, 2024
हार मिरविती गळा |
टाळ मृदुग घाई पुष्पवर्षाव |
अनुपम्य हा सुख सोहळा |
आषाढी एकादशीच्या निमित्ताने पंढरपूरच्या विठ्ठल रखुमाई मंदिरात जाऊन सलग तिसऱ्यांदा प्रथेप्रमाणे शासकीय पूजा करण्याचे सौभाग्य मिळाले.
यावेळी माझे वडील संभाजी शिंदे, पत्नी सौ.लता,… pic.twitter.com/cV5zwidvqy
इस मौके पर सीएम शिंदे के साथ पिता संभाजी शिंदे, उनकी पत्नी लता शिंदे, बेटे श्रीकांत शिंदे, बहू वृषाली शिंदे, पोते रुद्रांश, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन, तानाजी सावंत, चंद्रकांत पाटिल और दीपक केसरकर समेत अन्य लोग मौजूद थे। बता दे कि मंदिर में पूजा-अर्चना करते सीएम शिंदे का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई है।
आपको बता दे, आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर विट्ठल रखुमाई मंदिर में उत्साह का मौहोल नजर आया। आषाढ़ी एकादशी पर सीएम शिंदे और उनकी पत्नी लता द्वारा वार्षिक महापूजा में शामिल होने की लंबी परंपरा रही है। भगवान विट्ठल को भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।