आज यानी 15 मार्च 2024 को ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। नवनियुक्त दोनों चुनाव आयुक्तों का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने किया।
CEC Shri Rajiv Kumar welcomed the two newly-appointed Election Commissioners, Shri Gyanesh Kumar & Dr Sukhbir Singh Sandhu who joined the Commission today
— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) March 15, 2024
#ECI #ChunavKaParv pic.twitter.com/9cHMWF0UOo
बता दे कि कल यानी 14 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल ने ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी घोषणा की थी।
दरअसल, चुनाव आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद इलेक्शन कमीशन में पद खाली हो गए थे। इलेक्शन कमीशन का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं।
कौन है ज्ञानेश कुमार
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल-कैडर के IAS अफसर हैं। मई 2016 में उन्हें गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया था। वहीं मई 2022 में ज्ञानेश को सहकारिता मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया था।
ज्ञानेश के गृह मंत्रालय में नियुक्ति के दौरान ही अनुच्छेद-370 हटा था। बता दे कि ज्ञानेश कुमार का संबंध उत्तर प्रदेश से है। वो आगरा विजयनगर के रहने वाले हैं।
कौन हैं सुखबीर सिंह संधू
जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच उत्तराखंड कैडर के IAS अफसर हैं। संधू उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुखबीर सिंह संधू का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। उनकी गिनती तेजतर्रार अधिकारीयों में होती है।
सुखबीर सिंह संधू 2011 तक पंजाब सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वह ऊधमसिंह नगर जिले के पहले कलेक्टर भी रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद 2021 में पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया था। उन्होंने उत्तराखंड के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला।