रूस में फंसे नेपाली युवकों ने भारत से मांगी मदद, जानिए क्या कहा

4 Min Read

रूस में फंसे नेपाली युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ नेपाली युवकों ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में वो कह रहे हैं कि ‘हमें हेल्पर के काम के लिए झूठ बोलकर रूस लाया गया था और अब हमें जंग में भेजा जा रहा है।

वीडियो में नेपाली युवकों ने बताया कि नेपाल से हम 30 लोग थे और सिर्फ 5 लोग ही बचे हैं। उनका कहना है कि नेपाल सरकार मदद नहीं कर पा रही है। इसलिए भारत सरकार इस मामले में दखल दे।

आर्मी की वर्दी में दिख रहे नेपाली युवकों का वीडियो सोचने पर मजबूर कर देने वाला वीडियो है। वीडियो में फिलहाल 4 नेपाली युवक ही दिख रहे हैं। मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने एक युवक ने कहा, हमें हेल्पर की नौकरी के बहाने रूस लाया गया था, यहां आने पर वर्दी पहनाकर यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने भेज दिया गया।

नेपाली युवक ने कहा कि हमने मॉस्को स्थित नेपाली एम्बेसी से मदद मांगी, लेकिन हमें मदद नहीं मिली। भारत के 3 युवक भी हमारे साथ थे, जिन्हें भारत ने वापस अपने देश बुला लिया है। हम 30 लोग रूस आए थे। अब सिर्फ 5 ही बचे हैं। भारत की एंबेसी बहुत पावरफुल है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारत हमारी मदद जरूर करेगा।

नेपाली युवक ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। इसलिए हम भारत से मदद की गुहार लगा रहे हैं। युवक ने कहा कि ‘प्लीज हमको यहां से बचा लीजिए, हम लोग बहुत बुरी तरह फंस गए हैं’। इसके बाद 3 नेपाली युवकों ने हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो को बंद कर दिया।

खबरों के मुताबिक, दिसंबर 2023 में यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ते हुए 6 नेपाली मारे गए थे। जिसके बाद नेपाल ने रूस से कहा था कि वह नेपाल के नागरिकों का इस्तेमाल करना बंद करे। नेपाल के कई लोग पैसे की खातिर रूस के लिए युद्ध के मैदान में मौजूद हैं।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, रूस में अब तक 14 नेपाली मारे जा चुके हैं। कुछ दिन पहले इसी तरह का भारत के युवको का भी वीडियो सामने आया था, जिसके बाद भारत ने रूस में फंसे भारतीय युवकों को बचाने की बात कही थी।

खबरों के मुताबिक, रूस में फंसे भारतीय युवकों ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भारत लौटने में मदद करने की अपील की थी। पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले 7 लोगों ने इससे जुड़ा एक वीडियो जारी किया था।

बता दे कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में कई नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं। नेपाली युवकों को यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब इन नेपाली युवकों ने वीडियो जारी कर भारत से मदद की गुहार लगा रहे है।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version