Exit Polls 2024: एग्जिट पोल में NDA का जलवा, जानिए India Alliance को कितनी मिल रही सीटें ?

4 Min Read

भारत में लोकसभा के 543 सीटों पर चुनाव समाप्त हो चुका है। 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को मतदान खत्म हुए। कुल 7 चरणों में चुनाव संपन्न हुए है। वही, 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वही, अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। क्‍या देश में तीसरी बार ‘मोदी सरकार’ बनेगी या फिर कुछ उलटफेर होगा। ये तो 4 जून को आने वाले रिजल्ट से साफ हो जाएगा।

इससे पहले एग्जिट पोल के रिजल्‍ट सामने आ गए हैं। सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर मोदी सरकार आ रही है। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 281 से 350 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को 145 से 201 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बता दे कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने गठबंधन के लिए ‘400 पार’ का नारा दिया था।

मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से बीजेपी को 27 से 29 मिल सकती है। वहीं राजस्थान में भी 22 से 25 सीटें मिलने के आसार है। उत्तर प्रदेश में 68 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां बीजेपी को 26 से 31 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

वही, सभी चैनलों के एग्जिट पोल की बात करे तो इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने अपने सर्वे में बीजेपी को 361 से 401 सीटें मिलने की संभावना जताई है और कांग्रेस को 131 से 166 सीटें मिलने के आसार है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने सर्वे में अन्य को 8 से 20 मिलने के आसार है।

‘एबीपी-सी वोटर’ ने अपने सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन 353 से 383 सीट और कांग्रेस के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन के लिए 152 से 182 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने अपने सर्वे में बीजेपी और उसके गठबंधन के लिए 400 सीट मिलने की भविष्यवाणी की है। वही विपक्षी गठबंधन को 107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं है। ये ‘मोदी-मीडिया’ पोल है। उनका फैंटेसी पोल है। इंडिया गठबंधन के लिए सीटों की संख्या के बारें में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्या आपने सिद्धू मुसेवाला का गाना 295 सांग सुना है ?

2019 में बीजेपी ने मारी थी बाजी

बता दे कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन किया था। 2019 में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 52 सीट से संतोष करना पड़ा था। तृणमूल कांग्रेस की झोली में 22 और शिवसेना के खाते में 18 सीटें आई थी। वहीं YRSCP और DMK को 23-23 सीटें, जेडीयू को 16 सीटें, समाजवादी पार्टी को 5 सीटें और BSP को 10 सीटें हासिल हुई थीं।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version