Rajya Sabha Elections 2024: NDA का ऐलान, उपेंद्र कुशवाहा होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

Jagruk Times
2 Min Read
Upendera Kushwaha

2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट सीट से चुनाव हारने वाले राष्ट्रीय लोकमोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendera Kushwaha) अब राज्यसभा जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। कुशवाहा NDA गठबंधन के सभी सीनियर नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दरअसल बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। दोनों सीटों पर NDA का ही प्रत्याशी होगा। बता दें, 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

खबरों की माने तो दूसरी सीट पर भी भाजपा का प्रत्याशी होगा। प्रदेश इकाई ने दावेदारों का नाम शार्टलिस्ट कर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। किसी भी वक्त भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। बता दे, भाजपा के विवेक ठाकुर और RJD की मीसा भारती के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी, जिसके लिए नामांकन दाखिल किया जा रहा है। विवेक ठाकुर वाली सीट का कार्यकाल 2 साल का बचा है। वही, मीसा भारती वाली सीट का कार्यकाल चार साल का बचा हुआ है।

उपेंद्र कुशवाहा हार गए थे चुनाव

लोकसभा चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा काराकाट सीट से NDA के प्रत्याशी थे। इसी सीट से भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह भी चुनाव लड़े थे। भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दिया था। लेकिन पवन ने भाजपा का टिकट ठुकराकर काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए थे। हालांकि पवन और उपेंद्र दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। वाम दल के राजाराम सिंह ने काराकाट से बड़ी जीत दर्ज की थी। बता दे, लोकसभा चुनाव में भी कुशवाहा ने NDA के साथ मिलकर लड़ा था।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version