बाड़मेर (Barmer) सरहदी शिव विधानसभा के छोटे से गाँव जुनेजो की बस्ती की मुमताज़ राजस्थान पुलिस में जाने वाली अल्पसंख्यक समाज की पहली बेटी का गौरव हासिल किया है। मुमताज जुनेजा ने बीते दिनों अपनी पुलिस कॉन्स्टेबल की ट्रेनिग पूरी की। उसको जैसलमेर में पद स्थापित किया गया है। पिता मरहूम लतीफ खान जुनेजा के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाली मुमताज ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। बाड़मेर से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली मुमताज़ का बचपन से ही खाकी वर्दी सपना था। अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान में एम ए, बीएड की शिक्षा कर चुकी मुमताज़ की यह सफलता ना केवल सरहदी बाड़मेर बल्कि पूरे मारवाड़ में अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नही है।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
