Lok Sabha 6th Phase Voting: छठे चरण में MS धोनी, कपिल देव और गौतम गंभीर ने डाला वोट

4 Min Read

देश में आज (25 मई) 8 राज्यों की कुल 58 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है। छठे चरण में बिहार की 8, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, ओडिशा की 6, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7, जम्मू कश्मीर की 1 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वही, छठे चरण में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी MS धोनी, कपिल देव और गौतम गंभीर ने वोट डाला।

बता दे कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS धोनी ने परिवार के साथ शनिवार (25 मई) को रांची में मतदान किया। उन्होंने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या 378 में मतदान किया। इस दौरान MS धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं।

वही, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने दिल्ली के पोलिंग बूथ जाकर वोट डाला। इस दौरान कपिल देव के साथ उनकी पत्नी रोमी भाटिया भी थीं। वोट डालने के बाद कपिल देव ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही प्रत्याशी चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।”

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली में मतदान किया। उन्होंने ओल्ड राजिंदर नगर के स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद गौतम गंभीर ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।”

चुनाव आयोग के मुताबिक, 8 राज्यों की 58 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 39.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वही, दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ। बता दे कि छठे चरण में 889 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोज तिवारी, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर, बांसुरी स्‍वराज और कन्‍हैया कुमार शामिल हैं। आपको बता दे, 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

8 राज्यों में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

बिहार- 36.48 प्रतिशत
हरियाणा- 36.48 प्रतिशत
जम्मू और कश्मीर- 35.22 प्रतिशत
झारखंड- 42.54 प्रतिशत
दिल्ली- 34.37 प्रतिशत
ओडिशा- 35.69 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश-37.23 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल- 54.80 प्रतिशत

8 राज्यों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

बिहार- 45.21 प्रतिशत
हरियाणा- 46.26 प्रतिशत
जम्मू-कश्मीर- 44.41 प्रतिशत
झारखंड- 54.34 प्रतिशत
दिल्ली- 44.58 प्रतिशत
ओडिशा- 48.44 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश-43.95 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल- 70.19 प्रतिशत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version