सादड़ी। आज यानि 26 अप्रैल 2024 को देशभर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। 13 राज्यों की 88 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है।
बता दे कि ग्रामीण विकास व पंचायत राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी मुंडारा ने मतदान किया। देवासी ने सादड़ी के मुंडारा गाव मे बने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। बता दे कि राजस्थान की 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे है।
ओटाराम देवासी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”लोकतंत्र का महापर्व। लोकसभा चुनाव के महापर्व में आज मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से सादर निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप भी भागीदार बनकर भारतवर्ष को विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने में सहयोगी बनें।”
लोकतंत्र का महापर्व…!!
— Otaram Dewasi (Modi Ka Parivar) (@otaramjidewasi) April 26, 2024
लोकसभा चुनाव के महापर्व में आज मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
आप सभी से सादर निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप भी भागीदार बनकर भारतवर्ष को विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने में सहयोगी बनें । #LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/CzrE6DnI8X