Paris Olympics 2024: ओलंपिक में Manu Bhaker ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, इन नेताओं ने दी बधाई

8 Min Read

पेरिस ओलंपिक्स 2024 (Paris Olympics 2024) में महिला शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) ने ब्रॉन्ज़ मेडल (Bronze Medal) जीतकर इतिहास रचा है। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इसके साथ ही वो भारत के इतिहास में ओलंपिक्स मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर भी बन गई हैं।

मनु भाकर के मेडल जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर, अरुणाचल प्रदेश से सांसद किरेन रिजिजू, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर एस हुड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस हुड्डा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांसद डॉ मनसुख मंडाविया ने बधाई दी है।

गृह मंत्री अमित शाह मनु को बधाई देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ”पेरिस ओलंपिक्स 2024 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई। पने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व से भर गया है।”

सीएम योगी ने मनु को बधाई देते एक्स पर लिखा, ”पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मां भारती को गौरवभूषित करने वाली प्रख्यात निशानेबाज मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई! उनकी यह जीत असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। विजय का यह क्रम अनवरत जारी रहे, स्वर्णिम भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। जय हिंद!”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर कहा, ”पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करेगी। मैं कामना करता हूँ कि वह भविष्य में उपलब्धियों की नई ऊँचाइयों को छुएँ।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर कहा, ”पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई। उन्होंने न केवल पेरिस में भारत के लिए पदक तालिका खोली, बल्कि शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं। मनु भाकर की उपलब्धि उन अनगिनत युवा लड़कियों को प्रेरित करने वाली है जो ओलंपिक पोडियम पर भारत का तिरंगा फहराने की ख्वाहिश रखती हैं।”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, ”पेरिस ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर
मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई। ओलम्पिक 2024 में यह देश का पहला मेडल है, मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।”

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनु बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ”पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पहला पदक। कांस्य पदक जीतने और ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनने के लिए मनु भाकर को बधाई। आपके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने न केवल लक्ष्य को भेदा है, बल्कि हमारे देश को अपार गौरव भी दिलाया है। आपकी सफलता ने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया है।”

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने एक्स पर लिखा, ”मनु भाकर ने पेरिस 2024 में इंडिया का पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता, जो भारतीय खेलों के लिए एक शानदार उपलब्धि है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मनु को बधाई।”

सांसद किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, ”भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना पहला ओलंपिक पदक जीता। शूटिंग में भारत का पहला ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को हार्दिक बधाई। भारत को आप पर गर्व है मनु।”

पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने एक्स पर लिखा, ”पेरिस ओलंपिक में देश के लिये पहला पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोलने के लिये हरियाणा की बेटी मनु भाकर को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। बेटी मनु के कांस्य पदक जीतने पर हम सभी देश-प्रदेशवासी खुशी से सराबोर हैं। मनु के परिवारजनों को भी बहुत-बहुत बधाई। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।”

मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक्स पर लिखा, ”पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पहला मेडल जीतने वाली भारत की बेटी मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई।10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर अपने वो कर दिखाया, जिस पर हर भारतवासी को गर्व है।”

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, ”भारत की बेटी मनु भाकर ने आज पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मनु भाकर को बहुत बहुत बधाई। चक दे इंडिया।”

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर लिखा, ”मेरे लोकसभा क्षेत्र के गाँव गोरिया की बेटी मनु भाकर ने आज शूटिंग में ओलंपिक मेडल अर्जित कर कर देश का गौरव बढ़ाया। पूरा हरियाणा झूम रहा हैं आज ख़ुशी से, हमारे बड़े भाई और मनु के पिता जी रामकिशन भाकर जी, मनु की माता जी और गोरिया गाँव को भी बहुत बहुत बधाई।”

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, ”पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक। मनु भाकर पर बहुत गर्व है। पेरिस ओलंपिक 2024 में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज के रूप में इतिहास रचने के लिए मनु भाकर को बधाई।”

सांसद डॉ मनसुख मंडाविया ने एक्स पर लिखा, ”गर्व का क्षण, मनु भाकर ने भारत के लिए पहला पदक जीता, पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक। बधाई हो मनु, आपने अपना कौशल और समर्पण दिखाया है, आप भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।”

जानकारी के मुताबिक, मनु भाकर अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल कम्पटीशन में उतरेंगी। टोक्यो 2020 ओलंपिक्स (Tokyo2020 Olympics) में मनु मेडल नहीं जीत पाई थी। वो क्वॉलिफिकेशन राउंड से ही बाहर हो गई थीं। लेकिन इस बार मनु ने रिकॉर्ड बना दिया।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version