Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Mumbai: साहित्य और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंजू लोढ़ा को विशेष सम्मान

समाचारमनोरंजनमुंबई

Mumbai: साहित्य और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंजू लोढ़ा को विशेष सम्मान

Jagruk Times
Last updated: January 23, 2025 7:54 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
साहित्य और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंजू लोढ़ा को विशेष सम्मान
Manju Lodha
साहित्य और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंजू लोढ़ा को विशेष सम्मान

Mumbai। मुंबई की प्रमुख साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच, जैन इंटरनेशनल विमेंस ऑर्गनाइजेशन (दक्षिण मुंबई) और महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में “साहित्य और सिनेमा” विषय पर आयोजित सुरुचिपूर्ण परिसंवाद में सिनेमा और साहित्य जगत की विभिन्न हस्तियों ने साहित्य और सिनेमा के अंतर्संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा की और कहा कि समाज को सही दिशा देने में दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह परिसंवाद बुधवार, 22 जनवरी, 2025 को मुंबई के गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हायस्कूल के सभागार में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे और अकादमी की उपाध्यक्षा, ज्ञान गंगोत्री मंच की संस्थापिका एवं जैन इंटरनेशनल विमेंस ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्षा डॉ. मंजू लोढ़ा की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया।

- Advertisement -

सिने जगत के सशक्त अभिनेता शिशिर शर्मा, फिल्म निर्माता और लेखक रवि यादव और बाल कलाकार अयान खान इस परिसंवाद में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह आयोजन साहित्य और सिनेमा के बीच सहज तालमेल का प्रमाण रहा, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने कहानी कहने और सांस्कृतिक समृद्धि में उनकी साझा भूमिका पर सुरुचिपूर्ण वैचारिक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। साहित्य और सिनेमा की दुनिया को एक छत के नीचे लाने वाले इस कार्यक्रम में विचारोत्तेजक चर्चा के अलावा तीन प्रभावशाली लघु फिल्मों के प्रदर्शन भी हुआ, जिन्हें सभी दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहा। इन फिल्मों में रवि यादव द्वारा निर्मित “हप्पन सांगवाला” और “भूख” तथा डिंपी अग्रवाल द्वारा निर्मित फिल्म “चश्मा” शामिल हैं।

इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा को शिक्षा और साहित्य को बढ़ावा देने में उनके असाधारण योगदान के लिए “ACE बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” द्वारा “राष्ट्रीय रिकॉर्ड” के अनूठे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि साढ़े चार लाख से अधिक पुस्तकों के अपने बेजोड़ संग्रह के साथ मंजू लोढ़ा ने ज्ञान को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर भव्य पुस्तकालय, दो मोबाइल पुस्तकालय और कई छोटे पुस्तकालय स्थापित किये हैं। “ACE बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” संस्था की ओर से नेशनल जूरी मेम्बर डॉ. अनीता जैन द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से मंजू लोढ़ा को सम्मानित किया गया, जिसके ज़रिये पढ़ने और सीखने के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने में डॉ. लोढ़ा की अटूट प्रतिबद्धता का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कालजयी बॉलीवुड गायक स्व. मोहम्मद रफी की पुत्रवधू गायिका फ़िरदौस, जैन इंटरनेशनल विमेंस ऑर्गनाइजेशन (दक्षिण मुंबई) की सचिव इंदु खींवसरा, मीना अग्रवाल और महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य प्रो. मार्कंडेय त्रिपाठी भी मौजूद थे। इस यादगार कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं सहित बड़ी संख्या में सिनेमा और साहित्य प्रेमी शामिल हुए।

TAGGED:Actor Shishir SharmaFilm Producer Ravi Yadavhindi newsLiterature and CinemaManju LodhaMumbai news in hindinews in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Sojat Road कस्बे में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर खोला रास्ता Sojat Road कस्बे में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर खोला रास्ता
Next Article टेक्सबार एसोसिएशन ने सीजीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त गुप्ता का किया सम्मान Bhilwara: टेक्सबार एसोसिएशन ने सीजीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त गुप्ता का किया सम्मान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000281679
Rajsamand : केन्द्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक, नारीशक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त दस्तावेज प्रहलाद राय टांक
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281653
Jaisalmer : केंद्रीय बजट विकसित भारत2047 की ओर ऐतिहासिक कदम – विश्नोई
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281635
Rajsamand: ठाकुर जी के आतिथ्य एवं भगवान के भजनों पर खूब झूमे धर्म प्रेमी
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281632
Rajsamand : लोको पायलट जसवन्त सिंह ने मनाया अनूठे अंदाज में जन्मदिन
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281526
Jodhpur: राष्ट्रीय एकता के सम्मान में हुआ में एकता दौड़ का आयोजन
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281419
Bhilwara : गोवर्धन सिंह कावड़िया अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, पारसमल कूकड़ा बने मंत्री
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281412
Bhilwara : चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन ने किया विराट हिंदू सम्मेलन शोभा यात्रा का भव्य स्वागत
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281403
Rajsamand : कल, आज और कल” वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत 2047 थीम पर आलोक के बच्चों ने दी भव्य रंगारंग प्रस्तुति
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281105
Sojat Road विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत 301 कलशों की निकली भव्य शोभायात्रा
राजस्थान समाचार
February 1, 2026
1000280761
Bhilwara : शास्त्री नगर कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न
राजस्थान समाचार
February 1, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?