मालवाड़ा (Maalwaada) मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन फतापुरा गांव के आदर्श विद्या मंदिर परिसर के पास संपन्न हुआ ।उससे पूर्व हिंदू समाज की तरफ से हर्षोल्लास और पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई | शोभायात्रा की शुरुआत अंबे माता मंदिर,केर रोड मालवाड़ा से वरघोड़ा के रूप में गाजे बाजे के साथ हूई| सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति व बालिकाएं सिर पर कलश धारण करके चल रही थी। शोभायात्रा में विविध सांस्कृतिक- धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गई एवं विभिन्न देवी देवताओं के वेष रच कर चल रहे बालकों ने शोभायात्रा को आकर्षक बना दिया| साधु संतों के रथ भी शामिल हुए | जगह जगह लगी हुए भगवा पतकाएं एवं तोरण -बंधनवार से संपूर्ण शोभायात्रा पथ दुल्हन की तरह सजा हूआ नजर आ रहा था। शोभा यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए एवं बीच बीच में आतिशबाजी भी की गई।शोभायात्रा मालवाड़ा गांव के मुख्य बाजार से से होते हुए फतापुरा कार्यक्रम स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई |उसके तुरंत बाद नौ गांवों का मंडल स्तरीय हिंदू सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमें मालवाड़ा, फतापुरा, दौलपुरा, तेजावास, आखराड़, डाडोकी, कोटडा,डेरडी एवं वाड़ा गांव के हजारों संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुई | धर्मसभा एवं संत समागम में श्री श्री 1008 दंडी स्वामी देवानंद जी महाराज, श्री श्री 1008 लहर भारती जी महाराज ,सूरजकुंड बड़गांव , धर्ममूर्ति साध्वी श्री पंखुबाई का आशीर्वाद एवं पावन सानिध्य प्राप्त हूआ|मुख्य वक्ता श्री केसरसिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत में हो रहे इन हिंदू सम्मेलनों की महत्ता पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि आज जातिगत वैमनस्य एवं भेद से उपर उठते हुए हम सबको एक जाजम पर हिंदू के रूप में आकर बैठने एवं सामाज एवं राष्ट्र हित में मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है |देश की विभिन्न समस्याओं का एकमात्र हल हिंदू समाज का संगठन ही है| मंच से जनमानस को संबोधित करते हुए लहर भारती जी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए ,बहन बेटियों की रक्षा के लिए संस्कार और संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दू समाज को एक होकर आगे आने का आह्वान किया| दंडी स्वामी देवानंदजी महाराज ने अपने आशीर्वाद उद्बोधन में धर्म ,संस्कृति, वेद भगवान और गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए तन मन और धन सेसहयोग की अपील की| साध्वी पंखुबाई ने हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए दिन-रात एक करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया । हिंदू सम्मेलन को इंदरसिंह संयोजक, भारत माता मंदिर परियोजना ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक और शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आदर्श विद्या मंदिर के भैया बहनों द्वारा अहिल्याबाई होल्कर पर प्रस्तुत किया गया नाट्य मंचन सर्वाधिक प्रभावी रहा।कार्यक्रम के अंत में भामाशाहों का मंच से सम्मान किया गया। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी उपस्थित हिंदू जनमानस को प्रसाद का वितरण भी किया गया
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
