![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/06/cb1a822a-0767-4efa-9df5-0e2c6ae685e5.webp)
आज यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। 7वें चरण में 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे है। मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 7वें चरण में कुल 904 प्रत्याशियों में चुनावी मैदान में है। इनमे 95 महिला और 809 पुरुष उम्मीदवार है। वही चुनाव के आखिरी चरण में कई दिग्गजों ने वोट डाला है।
बता दे कि 7वें चरण में एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपना वोट डाला है। कंगना ने मंडी जिले के सरकाघाट के जाहू के भांबला में मतदान किया है। वही, आयुष्मान ने चंडीगढ़ के एक मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाला। इस दौरान आयुष्मान सभी से घर से बाहर निकलकर वोट डालने की अपील भी की।
#WATCH चंडीगढ़: अभिनेता आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ के एक मतदान केंद्र से वोट डाला। #LokSabhaElections2024
उन्होंने कहा, "यही संदेश है कि वोट जरूर करना चाहिए। मैं मुंबई से वोट करने आया हूं।" pic.twitter.com/1jKiARwWTM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024
आपको बता दे कि कंगना रनौत ने मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है। मोदी जी ने 200 से ज्यादा रैलियां की है। उनका लोहा पूरा देश और प्रदेश मानता है। मुझे अवश्य यहां से आशीर्वाद मिलेगा। 400 पार में हिमाचल की भी 4 सीटें रहेंगी।
#WATCH सरकाघाट, मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है। पीएम मोदी ने इस बार करीब 200 रैलियां की हैं। उनका लोहा पूरा देश और… https://t.co/leDJfmn0zF pic.twitter.com/XSMhKOlpvc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग 19 मई से शुरू हुआ था। 6 चरणों के बाद आज 1 जून को 7वें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग हो रहा है। 6 चरणों के लिए वोटिंग 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 25 मई को हुए थे। चुनाव के रिजल्ट 4 जून को घोषित किए जाएंगे।