Bhilwara। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए नगर विकास न्यास ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। न्यास ने शहर के सौंदर्यीकरण के क्रम में तीन और LED पेड़ लगाए हैं। यह कदम कोटा की तर्ज़ पर उठाया गया है, जहां श्रीनाथ सर्कल पर दो और रामधाम तिराहे पर एक LED पेड़ लगाया गया है। इन LED पेड़ों के लगने से शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। यह कदम शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। आपको बता दें, कि भीलवाड़ा शहर के मुख्य चौराहे शाम ढलने के बाद अब चमक उठते हैं. लोगों के लिए यह एक सेल्फी पॉइंट बन गए हैं। दूर से दिखाई देने पर यह रात की चांदनी में जादुई पेड़ की तरह दिखाई दे रहे हैं।
न्यास सचिव ललित गोयल ने बताया कि इन तीन LED पेड़ों को लगाने में 9.75 लाख की लागत आई है। उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा जिला कलक्टर के निर्देशन में शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इन LED पेड़ों के लगने से शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। सचिव गोयल ने बताया कि यह LED पेड़ शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं और एक तरह से भीलवाड़ा के रहने वाले लोगों के लिए एक सेल्फी पॉइंट के रूप में तब्दील हो रहा है। आने वाले समय में भीलवाड़ा शहर के मुख्य जगह पर ऐसे कई पॉइंट बनाए जाएंगे जो भीलवाड़ा की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाएंगे।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल