महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे।
डॉ. अंबेडकर (Dr.Ambedkar) के लाखों अनुयायी उनके स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर पहुंचे, जो मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में स्थित है। यह दिन ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने चैत्यभूमि में डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की, जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे। चैत्यभूमि डॉ. अंबेडकर का अंतिम विश्राम स्थल है।
Humble tributes to a great visionary, an ocean of knowledge, the architect of the Indian Constitution. Bharat Ratna Dr. Babasaheb Ambedkar on #MahaParinirvanDin …
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 6, 2024
भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, ज्ञानाचा अथांग महासागर, महामानव, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांना महापरिनिर्वाण… pic.twitter.com/UjaTB0Dnwj
मुख्यमंत्री फडणवीस ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “महापरिनिर्वाण दिवस पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि। एक महान दूरदर्शी, ज्ञान के सागर और भारतीय संविधान के शिल्पकार को नमन।”
भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार महामानव भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या ६८ व्या महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त मुंबईतील दादर येथील चैत्यभूमी येथे उपस्थित राहून महामानवाला विनम्रतापूर्वक अभिवादन केले. याप्रसंगी त्रिशरण बुद्धवंदनाही करण्यात आली.
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) December 6, 2024
यावेळी राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन,… pic.twitter.com/JMpwIiDioP
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।
संविधान घडवले, लोकशाही बळकट केली,
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) December 6, 2024
संविधानानं मानवी मूल्यांची पायाभरणी झाली,
वंदन करतो महामानवाला,
आदरांजली वाहतो ज्ञानसूर्याला..!
युगप्रवर्तक, बोधिसत्व, विश्वभूषण, महामानव, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांना महापरिनिर्वाण दिनाच्या निमित्तानं कृतज्ञतापूर्वक अभिवादन करतो.… pic.twitter.com/qBVjrxKpUM
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान तैयार किया, जिसने मानव मूल्यों की नींव रखी। “उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को एकता, समानता, भाईचारे और न्याय का पाठ पढ़ाया। बाबासाहेब के विचारों को अपनाकर हम समान न्याय और विकास की यात्रा में सभी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
लोकशाही राज्यघटना लिहून भारतात लोकांचे राज्य निर्माण करणाऱ्या डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकरांनी सामाजिक भेदभाव नष्ट करण्यासाठी, महिला आणि कामगारांच्या हक्कांसाठी आपले अमूल्य योगदान दिले. आधुनिक भारताचे निर्माते महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांना महापरिनिर्वाण दिनी कोटी कोटी प्रणाम! pic.twitter.com/RUQrZS4rdf
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) December 6, 2024
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा, “डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने लोकतांत्रिक संविधान लिखकर भारत में जनराज्य की नींव रखी और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन में अमूल्य योगदान दिया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उन्होंने संघर्ष किया। महापरिनिर्वाण दिवस पर आधुनिक भारत के निर्माता को लाखों सलाम।”