लालकृष्ण आडवाणी को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

2 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार (31 मार्च, 2024) को नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (30 मार्च, 2024) को राष्ट्रपति भवन में चार शख्सियतों को भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर और प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल रहे। सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था।

आपको बता दे, राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने भारत रत्न अवॉर्ड प्राप्त किया। वही, पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से भारत रत्न सम्मान लिया। इसके अलावा कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति मुर्मू से भारत रत्न सम्मान प्राप्त किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित होते देखना बहुत खास था। यह सम्मान हमारे देश की प्रगति में उनके स्थायी योगदान की मान्यता है। सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण और आधुनिक भारत को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ने हमारे इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है। मुझे इस बात का गर्व है कि पिछले कई दशकों में मुझे उनके साथ बहुत करीब से काम करने का मौका मिला।”

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version