
बाड़मेर (Barmer) जिला मुख्यालय पर राजपुरोहित समाज के आराध्य श्री श्री 1008 खेताराम जी महाराज के जन्मकल्याण महोत्सव पर भव्य विशाल शोभायात्रा वाहन रैली व रात्रि जागरण का आयोजन स्थानीय राजपुरोहित समाज भवन में किया जाएगा। वाहन रैली सांय 5 बजे चौहटन चौराहे से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए राजपुरोहित समाज भवन पहुंचेगी उसके पश्चात खेतेश्वर महाराज की महाआरती व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा एवं रात्रि जागरण के दौरान श्री श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराजए संत निर्मलदास महाराज वेदांताचार्य श्री डॉ ध्यानरामजी महाराजए व अन्य संत महात्माओं का सानिध्य रहेगा।
दिनेशपालसिंह ने बताया कि संत खेतेश्वर महाराज का जीवन हमेशा जगत कल्याणए प्रकृति व जीव प्रेमी रहा हैं इनका जीवन संपूर्ण जगत के लिए प्रेरणा दायक रहा है। जन्म कल्याण महोत्सव की पूर्व संध्या पर खेतेश्वर मार्ग सर्किल पर दीप दान कार्यक्रम करके खेताराम जी के उपदेशों को जीवंत और जीवन में उतरने का आह्वान किया गया। इस दौरान 113 वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर खेतेश्वर मार्ग पर 113 दीपक प्रज्वलित कर उनके जन्मोत्सव को मनाया गया। इस दौरान समाज के प्रबुद्वज्जन व समाज बन्धु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल