जैसलमेर (Jaisalmer) विधायक छोटूसिंह भाटी के पुत्र संजयसिंह भाटी ने काहला ग्राम वाशियो की उपस्थिति में विधिवत पूजा कर ट्रांसफार्मर को आम जनता के लिए समर्पित किया विधायक छोटूसिंह भाटी के अथक प्रयास और जोधपुर डिस्कॉम के प्रदीप बारूपाल की इच्छा शक्ति और कर्मचारियों के सहयोग से काहला में नए पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया।पिछले 5 साल से ओवर लोड चल रहे ट्रांसफार्मर के कारण किसानों और आम जनता को लगातार परेशानी होती थी, लेकिन अब नए ट्रांसफार्मर के साथ यह समस्या दूर हो गई है।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
