जैसलमेर (Jaisalmer) फूड सेफ्टी के अंतर्गत विभिन्न नवाचारों की श्रंखला में दिनांक 14 फरवरी शनिवार को जिला मुख्यालय की अखे प्रोल के पास प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक मिलेट्स मेले का आयोजन किया जाएगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्रकुमार पालीवाल ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर डॉ टी शुभ मंगलऻ के निर्देशों की अनुपालनऻ में आमजन को मिलेट्स के प्रति जागरूक करने एवं मिलेट्स अर्थात मोटा अनाज जैसे ज्वार बाजरा रागी के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं , इन सभी की जानकारी इस मिलेटस मॆले में उपस्थित प्रतिभागियों को दी जावेगी तथा विभिन्न प्रकार के मिलॆट्स से संबंधित व्यंजन की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही इनकें पोषकता के बारे में जानकारी दी जाएगी , खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि इसके साथ ही शनिवार 14 फरवरी को प्रातः 8 बजे से एक वॉकेथन भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें गड़ीसर चौराहे से लेकर अखे प्रोल तक जागरूकता रैली आयोजित की जावेगी जिसमें आमजन को मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज से संबंधित खाद्य पदार्थों की जानकारी दी जाएगी व आम जन को जागरूक किया जाएगा।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
