जैसलमेर (Jaisalmer) राजस्थान गो ग्राम सेवा संघ के प्रदेश पदाधिकारियोंकी वर्चुअल बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक संस्थापक सदस्य नरपतसिंह शेखावत व नवरंग शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यकारिणी में जैसलमेर से मानव व्यास को सर्व सम्मति से प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच के निर्देशानुसार 16 जनवरी के बाद जिले में अध्यक्ष एवं महामंत्री भी बनाए जाएंगे। मानव व्यास ने बताया कि कुल 58 सदस्यों को कार्यकारिणी में लिया गया। इसके अलावा 35 सदस्यों को संरक्षक मंडल, 17 सदस्यों को परामर्श मंडल व 7 सदस्यों को विधि सलाहकार मंडल में लिया गया। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य जमीनी स्तर से गौशाला संचालकों को आ रही समस्याओं से निजात दिलाना है। मानव व्यास ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में गौशालाओं को समय पर एवं विकलांग तथा आंखों से दिव्यांग गोवंश को अनुदान दिलाना रहेगा।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
