
जैसलमेर (Jaisalmer) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जैसलमेर जिले के सीएमएचओ कार्यालय सभागार में आयोजित आईएमएनसीआई आमुखीकरण का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल द्वारा उपस्थित एएनएम को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए । डॉ पालीवाल ने एएनएम को गत पाँच दिनों के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने कार्य क्षेत्र में जाकर नियमित कार्यों में प्रभावी रूप से उपयोग करने पर जोर दिया। आयोजित प्रशिक्षण में विजय सिंह व उमेश पारीक ने उपस्थित एएनएम को शिशु के जीवन के प्रारंभिक 1 हजार दिवसो के महत्व, शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु के कारणों, उनकी रोकथाम एवं सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के महत्व, शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने तथा फील्ड स्तर पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम पर अंशुल शर्मा द्वारा सभी एएनएम को विस्तृत जानकारी दी गई।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
