Jaisalmer : आमजन मोटे अनाज श्री अन्न को अपना कर स्वस्थ रहे – डॉ पालीवाल

3 Min Read
Jaisalmer

जैसलमेर (Jaisalmer) ईट राईट इंडिया अभियान अंतर्गत विश्व धरोहर सोनार दुर्ग की तलहटी अखे प्रोल में ईट राईट मेला आयोजित किया गया, जिला मुख्यालय पर मोटे अनाज श्री अन्न अपनाने व जागरूकता के संबंध में चिकित्सा विभाग द्वारा भव्य ईट राईट मेले का आयोजन शनिवार को किया गया, नवाचार के रूप में आयोजित ईट राईट मेले की आमजन के साथ देशी विदेशी सैलानियों द्वारा भी सराहना की गई, अखे प्रोल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने कहा कि ईट राइट मेला एक ऐसा जागरूकता कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित ,स्वच्छ, पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है, उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और मिलावट से बचाव के बारे में सभी को जागरूक होना आवश्यक है, ईट राईट मेले में श्री अन्न उत्पादों से संबंधित विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए , स्टालों में स्वास्थ्य वर्धक व्यंजन , मोटे अनाज श्री अन्न एवं पोषण से परिपूर्ण खाद्य सामग्रियां का प्रदर्शन कर प्रचारित किया गया, डीपीसी उमेश आचार्य ने बताया कि ईट राइट मेला एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है , हम सभी को श्री अन्न अपनाना है तथा प्रत्येक आमजन को भोजन में श्री अन्न बाजरा, ज्वार ,रागी आदि अपनाने के लिए प्रेरित करना है, खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि आज के समय में फास्ट फूड व खानपान के कारण मोटापा , मधुमेह और हृदय रोग जैसी समस्याएं बढ़ रही है ऐसे में ईट राईट मेला सही खाओ स्वस्थ रहो का संदेश दे रहा है , ईट राइट मेले में प्रशिक्षणार्थी एएनएम द्वारा श्री अन्न के महत्व एवं उपयोगिता को प्रदर्शित करते मॉडलों का भी प्रदर्शन भी किया गया , निर्णायकों द्वारा मॉडलो को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्तर के रूप में चिन्हित कर प्रशिक्षणार्थी एएनएम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया , ईट राईट मेला आयोजन के अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा, कीर्ति पाल सिंह भाटी, देवेंद्र चंदेल, गणेशाराम , डीपीसी उमेश आचार्य, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की वार्डन पूजाकुमारी व दीप्ति डेनिस, डॉ सलीम जावेद, दिनेश कुमार तथा चिकित्सा विभागीय कार्मिक भी उपस्थित थे।

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version