
जैसलमेर (Jaisalmer) दादा जिन कुशल सूरि धाम ब्रह्मसर में मेले के द्वितीय दिवस खरतरगच्छाचार्य जिन मनोज्ञसूरीश्वर महाराज की निश्रा एवं ट्रस्ट मंडल ब्रह्मसर के तत्वावधान में जिनालय के 14 वें स्थापना दिवस पर वार्षिक ध्वजा आरोहित की गई। प्रवक्ता पवन कोठारी एवं कपिल मालू ने बताया कि विमलनाथ भगवान की ध्वजा के लाभार्थी गवरीदेव राजमल,मांगीलाल डूंगरवाल की स्मृति में दानमल, मेवाराम, गोतम चंद डूंगरवाल परिवार देवड़ा,मूल पादुका के लाभार्थी लक्ष्मीचंद, घेवरचंद, सुरजप्रकाश, हस्तीमल, जमनादेवी जेठमल गांधी परिवार चितलवाना और नूतन दादावाड़ी के लाभार्थी हऊवादेवी सगतमल मालू की स्मृति में मदनलाल, गिरधारी लाल, केवलचन्द, रमेश कुमार मालू परिवार आरंग द्वारा लिया गया।सुबह नाश्ता एवं स्वामी वात्सल्य का लाभ जेतपुर साड़ी हाऊस जोधपुर द्वारा लिया गया। प्रातः शुभ मुहूर्त में स्नात्र पूजा कर सभी प्रतिमाओं का अठारह अभिषेक से शुद्धिकरण किया गया। उसके बाद आचार्य जिन मनोज्ञसूरि महाराज, मुनि नयज्ञसागर महाराज,मुनि मुकुंद प्रभ सागर महाराज एवं मुनि मुखरप्रभ सागर महाराज की उपस्थित में सत्रहभेदी पूजा का संगीतमय वांचन किया गया।इस अवसर पर आचार्य प्रवर ने कहा कि कुशल धाम ब्रह्मसर में जब प्रथम बार दर्शन किए तब मुनिराज प्रतापसागर महाराज ने इस तीर्थ के विकास की जो भविष्यवाणी की थी उसका साकार स्वरूप आज हम सब के सामने है। आने वाले समय में जब नागेंद्र जैन टेम्पल की प्रतिष्ठा हो जाएगी तब यह तीर्थ श्रद्धालुओं को ओर अधिक आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलकुंड में भी जलधारा निरंतर प्रवाहित हो रही है।इस तीर्थ के विकास में सभी ओर से शुभ और मंगलकारी संकेत प्राप्त हो रहे हैं।साध्वी लक्ष्यपूर्णा, साध्वी प्रशमिता, साध्वी अर्हमनिधि आदि साध्वी वृंद ने जिनालय की ध्वजा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जिनालय के शिखर पर आरोहित ध्वजा जिनबिम्ब का ही स्वरूप है। अतः ध्वजा चढ़ाने का लाभ प्राप्त होना बहुत पुण्य की बात है। उन्होंने कहा कि जिस भूमि को दादा गुरुदेव ने दर्शन देकर पवित्र किया है एक गुरु भक्त के लिए उससे बड़ा तीर्थ विश्व में दूसरा नहीं हो सकता।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राणामल संखलेचा, सह कोषाध्यक्ष स्वरूप बरडिया,सहमंत्री विजय सिंह कोठारी, व्यवस्थापक दिलीप पारख,जैसलमेर संघ अध्यक्ष महेन्द्र भाई बाफना,पारसमल डूंगरवाल,प्रकाश पारख,पुजारी रघु, हिंदूसिंह,मगराज,दीपक यादव आदि सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
