
बाड़मेर (Barmer) शहर के नंबर 4 स्कूल के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से 2 तोले का मंगलसूत्र लूट कर ले गए। महिला ने एक युवक को पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वहीं एक सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक बाइक पर भागते हुए नजर आए है। फिलहाल पुलिस ने टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला मीना देवी ने बताया कि मेरी सास की डेथ हो रखी थी। आज वहां पर सामाजिक प्रोग्राम था। पीड़िता और देवरानी ढाणी जैन धर्मशाला से घर की तरफ आ रहे थे। बीच रास्ते में तीन नकाबपोश युवकों ने पहले दोनों महिला का पीछा किया। सुनसान गली में घुसने पर एक नकाबपोश युवक गली में पीछे गया। महिला के गले में पहनना मंगलसूत्र लूट कर भाग गया। दोनों महिलाओं ने पकड़ने की खूब कोशिश की लेकिन एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां से भाग गया। चोर-चोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी मिलने पर कोतवाल बलभद्र सिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। महिलाओं ने घटना की पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ लोगों से पूछताछ की गई। वहीं बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक पर नकाबपोश तीन युवकों ने पहले दोनों महिलाओं का पीछा किया। जब सकड़ी गली से महिलाएं घर की ओर जाने लगी। दो युवक बाइक पर बैठे रहे एक युवक उन महिलाओं के पीछे गया। महिला के गले में पहना 2 तोले का मंगलसूत्र लूट कर चलती बाइक के पीछे बैठकर भाग गया।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल