कोटड़ी में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कॉंग्रेस युवा Rajsamand जिला अध्यक्ष बनने पर चौहान का भव्य स्वागत किया

3 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का रेलमगरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटड़ी में मुस्लिम समुदाय की ओर से मस्जिद परिसर में इस्तकबाल किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कोटड़ी के मौलाना हाजी फुरान तस्लीम ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गणपत सिंह चौहान, स्थानीय निवासी, मुस्लिम समाज के लोग तथा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि पांच साल पहले तक उनकी राजनीति में आने की इच्छा नहीं थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पंचायत समिति सदस्य का टिकट दिया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर वे चुनाव जीते और प्रधान बने। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारियां मिलीं। बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के सहयोग से प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए और आगे भी मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।मौलाना फुरान तस्लीम ने कहा कि चौहान परिवार को क्षेत्र में उनके व्यवहार और कार्यों के लिए सम्मान मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बने और आदित्य प्रताप सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिले, जिससे क्षेत्र और गांव का नाम रोशन हो सके। उन्होंने कहा कि आदित्य प्रताप का परिवार सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलता है। प्रधान रहते हुए उन्होंने मस्जिद परिसर में छत डलवाई थी, जो सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन आदित्य प्रताप सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, जो सर्वधर्म सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर गणपत सिंह चौहान, प्रभु लाल जाट,मुकेश जाट, भेरू लाल जाट आंजना, हितेश मेनारिया ,प्रताप सिंह, राजमल कीर, छगन कीर,राजमल सेन,देवीलाल टेलर, लादू लाल कीर, कन्हैया लाल मीणा, लेहरू लाल सालवी,लक्ष्मी लाल गोठवाल, रहीम बक्ष, मुनीर मोहम्मद,मागु खान, यूसुफ मोहम्मद,आजाद,आयुब मोहम्मद, शमशुद्दीन, नियाज मोहम्मद, अकबर मोहम्मद, अब्बास मोहम्मद,अब्दुल मोहम्मद,मोहम्मद शरीफ सहित कॉंग्रेस के कई कार्यकता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version