पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

8 Min Read
Image source : social media

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने X पर लिखा, ”बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति शांति।”

वही, सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ”श्री सुशील कुमार मोदी जी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। सौम्य स्वभाव, कुशल प्रशासक के रूप में योगदान तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में परिलक्षित होते थे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और राज्य की विधायिका के दोनों सदनों के सदस्य के रूप में श्री सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

पीएम मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति! ”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, ”बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता, श्री सुशील कुमार मोदी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था। उन्होंने बिहार में पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए काफ़ी परिश्रम किया। बिहार के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!”

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया। सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा। बिहार को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास के पथ पर लाने में सुशील मोदी जी का प्रयास बहुत मददगार रहा है। उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करें। ॐ शान्ति!”

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स लिखा, ”बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!”

सुशील मोदी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, ”बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रीमान सुशील मोदी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति तक उन्होंने लंबा सफर तय किया और सभी भूमिकाओं में उल्लेखनीय कार्य किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मुझे भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है।”

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, ”बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता, श्री सुशील मोदी जी के निधन पर उनके परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। हमारी विचारधारा अलग थी, पर लोकतंत्र में देश हित सर्वोपरि होता है। उन्होंने GST कॉउंसिल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। सादर श्रद्धांजलि।”

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक्स पर लिखा, ”बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के आकस्मिक निधन की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर उनके दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने एक्स पर लिखा, ”बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। सुशील कुमार जी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यक्तिगत तौर पर विद्यार्थी परिषद के दिनों से सुशील जी के साथ काम किया। विचारधारा के लिए समर्पित नेता के तौर पर सुशील जी हमेशा याद रहेंगे। बिहार में पार्टी और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार के विकास के लिए जीवन भर उन्होंने कार्य किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे।”

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version