![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/bf1824df-de24-46c9-8da0-f23f8efc0518.webp)
राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कमला बेनीवाल का बुधवार (15 मई) को निधन हो गया। उनकी उम्र 97 साल थी। जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीमार के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ‘डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ अनगिनत बातचीत हुई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं।’ शांति।’
Saddened by the passing away of Dr. Kamla Beniwal Ji. She had a long political career in Rajasthan, where she served the people with diligence. I had countless interactions with her when she was the Governor of Gujarat and I was the Chief Minister. Condolences to her family and… pic.twitter.com/PvOj6rjGIX
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2024
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, त्रिपुरा, ‘गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। एक चतुर प्रशासक और अनुभवी नेता, वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। दृढ़ता के साथ उनकी सादगी ने उन्हें कई प्रशंसक बनाए। डॉ. कमला बेनीवाल जी को पाँच दशकों से अधिक समय से जानने के बाद, यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनके परिवार और दोस्तों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। शांति!’
Deeply condole the demise of Dr Kamla Beniwal ji, former Governor of Tripura, Gujarat and Mizoram and former Deputy Chief Minister of Rajasthan.
An astute administrator and veteran leader, she epitomised women empowerment. Her simplicity coupled with firmness earned her many…
— Vice-President of India (@VPIndia) May 15, 2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमला बेनीवाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘गुजरात की पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।’
गुजरात की पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने…
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) May 15, 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, त्रिपुरा, गुजरात एवं मिजोरम की पूर्व राज्यपाल तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री रहीं श्रद्धेय डॉ. कमला बेनीवाल के निधन के समाचार से मुझे गहरा आघात लगा है। कमला जी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा एवं उन्होंने राजनीति के अलावा भी हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।’
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, त्रिपुरा, गुजरात एवं मिजोरम की पूर्व राज्यपाल तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री रहीं श्रद्धेय डॉ. कमला बेनीवाल के निधन के समाचार से मुझे गहरा आघात लगा है। कमला जी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा एवं उन्होंने राजनीति के अलावा भी हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए।… pic.twitter.com/EuDDIyNDOh
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 15, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘महान स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ कमला बेनीवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख के समय में सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमें सदा प्रेरित करती रहेंगी।’
महान स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ कमला बेनीवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दुख के समय में सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश… pic.twitter.com/RYeurYlqYH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2024
तीन राज्यों की राज्यपाल रह चुकी है कमला बेनीवाल
बता दे कि डॉ. कमला बेनीवाल त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल रह चुकी है। कमला को साल 2009 में त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह पूर्वोत्तर भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं। फिर एक महीने बाद उन्हें 27 नवंबर 2009 को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने चार साल से अधिक समय तक सेवा की। 6 जुलाई 2014 को उन्हें मिजोरम के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। आपको बता दे, वह 7 बार विधायक रह चुकी है। जब कमला गुजरात की राज्यपाल बनी उस समय गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे।
राजस्थान सरकार में प्रथम महिला मंत्री
जानकारी के मुताबिक, कमला बेनीवाल वर्ष 1954 में 27 साल की उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्थान सरकार में पहली प्रथम मंत्री बनी। बेनीवाल राजस्थान में लगातार कांग्रेस सरकारों में मंत्री रही और उनके पास गृह, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभाग थे। वह अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री थीं। वह राजस्थान की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी थीं। एक मंत्री के रूप में उन्होंने लगभग 50 वर्षों तक राजस्थान सरकार की सेवा की।
1927 में हुआ था कमला बेनीवाल का जन्म
कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी 1927 राजस्थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव में एक जाट परिवार में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा झुंझनूं में ही हुई थी। उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। बेनीवाल ने इतिहास विषय से MA की पढाई की थी। कहा जाता है कि वह घुड़सवारी, तैराकी एवं आर्ट प्रेमी थीं। उन्होंने 11 वर्ष की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र से सम्मानित की गई थीं।